Wednesday, 1 November 2017

यूपी के रायबरेली में NTPC प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 16 की मौत, कई जख्मी

यूपी के रायबरेली में NTPC प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 16 की मौत, कई जख्मी
रायबरेली / लखनऊ: एनटीपीसी, ऊंचाहार की छठी यूनिट में बुधवार शाम करीब चार बजे बॉयलर की ऐश पाइप चोक होने से हुए जबरदस्त विस्फोट से कोहराम मच गया. हादसे में वहां पर काम कर रहे 200 से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर बेहद गर्म राख के ढेर में दब गए. हादसे की सूचना पर पहुंची फायर टेंडर्स ने आग पर काबू किया. अब तक 117 से ज्यादा घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. अभी भी बड़ी संख्या में मजदूरों के राख में दबे होने की सूचना है. प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने हादसे में 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा की है. कांग्रेस अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की है. घायलों की इतनी भारी तादाद को देखते हुए लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर, लोहिया हॉस्पिटल व सिविल हॉस्पिटल को अलर्ट पर रखा गया है. सभी डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ को तुरंत ड्यूटी पर पहुंचने को कहा गया है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home