औरंगाबाद : युवती के हाथ-पैर बांध कर गला रेत कर हत्या, पुलिस ने ऑनर किलिंग की जतायी आशंका

औरंगाबाद : जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने हत्या कर फेंकी गयी 18 वर्षीया एक युवती की लाश बरामद की है. शव की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है. युवती की हत्या अपराधियों ने तेज हथियार से गला रेत कर की है. साथ ही प्लास्टिक और कपड़े की रस्सी से युवती के हाथ-पैर बांधे हुए हैं. वही, मुंह में दुपट्टा बांधा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने के दारोगा राजकुमार पांडे दल-बल के पास परसा बिगहा गांव के बधार में पहुंचे और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home