आशियाने के लिए दफ्तर का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर
खुशखबरी. वार्ड सभा में तय होगा हाउस फॉर ऑल
पूर्णिया : अब वैसे लोगों को बगैर किसी झमेला एवं पैरवी के हाउसिंग फॉर ऑल का लाभ मिल जायेगा, जो अब तक शहर में भवनहीन हैं. इसके लिए वार्ड वार कैंप का आयोजन होगा. सरकारी निर्देशानुसार नगर आयुक्त राम शंकर द्वारा सभी वार्डों के लिए अलग-अलग तिथि का निर्धारण कर दिया गया है. इसके तहत सभी वार्ड पार्षदों को सूचित भी किया जा रहा है. सभी टैक्स दारोगा को भी इसके प्रचार एवं कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. बताया जाता है कि इसके लिए वार्डवार आवेदन लिए जायेंगे. उन्होंने बताया कि इसमें वही लोग भागीदार होंगे जिनकी अपनी जमीन और वांछित कागजात होंगे. यह वार्ड सभा छह दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक आयोजित होगी. जाहिर है कि कब जरूरतमंदों को नगर निगम अथवा अन्य दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home