Thursday, 28 December 2017

JDU कार्यकर्ता सम्मेलन में मारपीट, चले लात-घूंसे, महिला कार्यकर्ता घायल

JDU कार्यकर्ता सम्मेलन में मारपीट, चले लात-घूंसे, महिला कार्यकर्ता घायल
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार विकास समीक्षा यात्रा के दूसरे चरण की यात्रा पर हैं. पार्टी सूबे में अपनी पैठ बनाने के लिए लगातार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर रही है. एक अणे मार्ग में लगातार एक महीने से प्रशिक्षण चल रहा है. उधर, मुंगेर जिले में पार्टी के कार्यकर्ताओं के आपस में ही भिड़ जाने की खबर मिल रही है. स्थिति यह हुई है कि जदयू के महिला कार्यकर्ताओं की पिटायी हुई है. मुंगेर जिले में आयोजित प्रखंड कार्यकर्ता सम्मलेन में इतने लात घूंसे चले हैं कि कई महिला कार्यकर्ता घायल भी हुई है. हालांकि, जदयू की ओर से हमेशा महिलाओं को पार्टी के अंदर और बाहर अधिकार संपन्न किए जाने की बात कही जाती है. 

जानकारी के मुताबिक बिहार के मुंगेर जिले के नौवागढ़ी में आयोजित प्रखंड कार्यकर्ता सम्मलेन के दौरान कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई. इतना ही नहीं, जमकर लात घूंसे भी चले और दोनों तरफ से गाली-गलौज भी हुई. महिला कार्यकर्ताओं का भी ख्याल नहीं रखा गया. महिला कार्यकर्ताओं को भी जमकर गालियां दी गयी और उनकी पिटाई भी की गयी. बताया  जा रहा है कि यह विवाद महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष के बीच हुआ था. मंच पर महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कंचन गुप्ता भी मौजूद थी. मंच पर कुर्सियां कम लगी हुई थी और जदयू की महिला जिलाध्यक्ष रीता कुमारी और प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सिंह के बीच अचानक विवाद हो गया

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home