Tuesday, 20 February 2018

*हज़ारीबाग में जिंदा जलने से बची 60 जिंदगियां, लोगो ने खिड़की दरवाजे से कूदकर बचाई जान* हजारीबाग से रांची आ रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गयी जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. घटना के तुरंत बाद ड्राइवर ने सड़क किनारे बस को रोक दिया और सूझबूझ दिखाते हुए यात्रियों को नीचे उतरने को कहा. यात्री कूदकर अपनी जान बचाते नजर आये. जिसे दरवाजे से मौका नहीं मिला, वो खिड़की तोड़कर बस से नीचे कूद पड़ा. हादसे में बस जलकर खाक हो गयी. हादसे में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है. आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है।ख़बर सीमांचल


0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home