Friday, 2 February 2018

जेटली के बजट भाषण से एनडीए में गांठ, टीडीपी बोली - हम ‘युद्ध’ का एलान करने जा रहे हैं

जेटली के बजट भाषण से एनडीए में गांठ, टीडीपी बोली - हम ‘युद्ध’ का एलान करने जा रहे हैंनयी दिल्ली/विजयवाड़ा : नरेंद्र मोदी सरकार के आखिरी पूर्ण आम बजट से मिडिल क्लास तो नाराज है ही, सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए के दक्षिण भारत की सबसे बड़ी सहयोगी चंद्रबाबू नायडू की तेलगुदेश पार्टी भी जेटली की घोषणाओं से ‘खफा’ है. तेलगुदेशम पार्टी के सांसद टीजी वेंकटेश ने आज दिल्ली में कहा कि हमलोग युद्ध का एलान करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि हमारे पास तीन विकल्प हैं - एक कोशिश करें और गंठबंधन कायम रखें, दूसरा हमारे सांसद इस्तीफा दे दें और तीसरा गंठबंधन तोड़ दें. उन्होंने कहा है कि रविवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक में हम इस संबंध में फैसला लेंगे. केंद्रीय राज्य मंत्री वाइएस चौधरी ने कहा है कि वित्तमंत्री अरुण जेटली की बजट घोषणाओं से हमारे नेता व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बहुत दुखी हैं.
उन्होंने कहा है कि राज्य की जनता व पार्टी के लोग इस बजट से दुखी हैं, क्योंकि इसमें राज्य की जरूरतों के संबंध में कोई घोषणा नहीं की गयी है. उन्होंने कहा है कि पोलावरम प्रोजेक्ट हो या अमरावती को राजधानी बनाने की परियोजना उस संबंध में बजट में कुछ भी एलान नहीं किया गया है. उन्होंने कहा है कि हम एनडीए में हैं और अपने हिस्से के लिए लड़ते रहेंगे और केंद्र पर 2019 के लोकसभा चुनाव तक दबाव बनाते रहेंगे. 


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home