Tuesday, 13 February 2018

बजरंग दल कार्यकर्ताओं के संलिप्तता में हो रहे अवैध शराब कारोबार का पुलिस ने किया खुलासा

बजरंग दल के संलिप्तता में फलफूल रहा शराब का अवैध कारोबार का खुलासा ।मुरलीगंज थानाध्यक्ष को मिली बड़ी सफलता। छापेमारी कर बरामद की 200 बोतल विदेशी शराब की खेप । मुरलीगंज थानाध्यक्ष बी डी पंडित ने थाने में प्रेस विंज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुप्त सूचना मिली कि शराब की एक बड़ी खेप होली में बिक्री के लिए लाया गया है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाही करते हुवे अपने दल बल के साथ छापेमारी कर विदेशी रॉयल स्टेज 180 ml की 200 बोतल बरामद किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब माफिया रंजीत मुखिया पिता गुलाबचंद मुखिया घर नारायणपुर निवासी एवं बजरंग दल के कार्यक्रताओं के संलिप्तता में वह मुरलीगंज वार्ड नंबर 1 स्थित छोटे से घर बनाकर इस कारोबार को अंजाम दे रहा था । हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा । नगर पंचायत मुख्य पार्षद के आवास के समीप नगर पंचायत के नाले से  चार कार्टून शराब और शराब माफिया रंजीत मुखिया के घर मे गढ्ढे खोदकर छुपाये गए शराब भी बरामद किया। थानाध्यक्ष बी डी पंडित ने कहा कि फरार सभी बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं रंजीत मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है जल्द ही इस कांड का बड़ा खुलासा किया जाएगा। सूत्रों की अगर माने तो ये शराब का कारोबार कुछ सफेद पोष नेताओ के संरक्षण में फलफूल रहा है। ये तो अनुसंधान के बाद ही खुल पायेगा की इस  गौरखधंधा का राज क्या है।
via k.T

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home