Friday, 16 February 2018

अररिया : विभिन्न संगठनों के छात्र इस्तीफा दे हुए एनएसयूआई में शामिल,संगठन होगा अब और भी मजबूत-बेलाल अली



अररिया ||फारबिसगंज|| एनएसयूआई के द्वारा आयोजित छात्र सम्मेलन में आज दर्जनों छात्रों ने एनएसयूआई का सदस्यता ग्रहण किया भारतीय राष्ट्रीय संगठन के द्वारा आयोजित छात्र सम्मेलन का आयोजन कराया गया । जिसमें जदयू व जन अधिकार छात्र परिषद के छात्रों ने अपना अपना पद से इस्तीफा देकर दर्जनों छात्रों ने एनएसयूआई में शामिल हुए जदयू के जिला महासचिव मोहम्मद अरबाज आलम ने अपना इस्तीफा देकर एनएसयूआई का सदस्य बने वही जन अधिकार छात्र परिषद के प्रखण्ड अध्यक्ष के पद से इस्तफ़ा देकर मासूम रजा ने एनएसयूआई का सदस्य बने अरबाज व मासूम रजा दोनों ने बताया कि एनएसयूआई एक मात्र छात्र संगठन है जिसमें छात्रों की समस्या को लेकर हमेशा आगे रहा है एवं छात्रों के साथ मिलकर काम किया है इसलिए हम अपने दर्जनों समर्थकों के साथ एनएसयूआई में शामिल हो रहे है।
शामिल होने वाले छात्रों में प्रदीप कुमार यादव, तौकीर, सुमित कुमार ,रिशु कुमार ,मनीष कुमार, अकील ,सोनू ,मुजम्मिल, पुरुषोत्तम यादव ,हर्ष भगत ,प्रवेज, रब्बान ,अब्दुल समद समीर खान , उत्तम कुमार यादव मकसूद अंसारी , शाहरुख खान रहमतुल्लाह , सुमित सागर, प्रेम कुमार , दीपक कुमार ने एनएसयूआई  का सदस्यता ग्रहण किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित वर्तमान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि व एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक बेलाल अली ने बताया की आज दर्जनों छात्रों ने अपना अपना पद से इस्तफ़ा देकर एनएसयूआई में शामिल हुए है ,इससे साफ जाहिर होता है की छात्रो के बीच रहने वाला संगठन से छात्र जुड़ रहे है जिससे  एनएसयूआई और मजबूत होगा ।
मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष करण कुमार पप्पू एनएसयूआई के प्रदेश संयोजक बेलाल अली प्रदेश सचिव इरशाद सिद्दीकी यूथ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अनिल पांड्या जिला उपाध्यक्ष युवराज यादव गुफरान राज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे
via K.S

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home