Sunday, 18 March 2018

एमयू छात्र संघ चुनाव : एएन कॉलेज में जमकर हंगामा, तोड़फोड़, महज 25.5 फीसदी ही हुआ मतदान

एमयू छात्र संघ चुनाव : एएन कॉलेज में जमकर हंगामा, तोड़फोड़, महज 25.5 फीसदी ही हुआ मतदानपटना : मगध यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के लिये शनिवार को मतदान हुआ. दोपहर बाद कई कॉलेजों में मतगणना शुरू भी हो गयी, पर एएन कॉलेज में माहौल आधी रात तक गरमाया रहा. शाम को जमकर हंगामा हुआ. छात्र गुटों ने खूब अराजकता मचाई. कैंपस में जमकर तोड़फोड़ की. पुलिस के सामने इस तरह की गुंडई ने सवाल खड़े कर दिये हैं. बाद में आला अधिकारी जरूरत पर पहुंचे और रस्म अदायगी की. 

उधर, बाढ़ के एएनएस कॉलेज में छात्र संघ चुनाव में दो गुटों के बीच झड़प हुई. इसमें 40 राउंड फायरिंग हुई है. जमकर पथराव भी हुआ. पुलिस ने दर्जनभर से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है. इस तरह राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही है. हंगामा तब बढ़ा जब बूथ नंबर पांच से रिजर्व मतपेटी में पांच बैलेट पड़े हुए थे. यह बैलेट देख कर पोलिंग एजेंट ने वोगस वोटिंग का आरोप लगाया.

छात्रों ने मतपेटी को रोका
एएन कॉलेज में दोपहर बाद मतगणना स्थल पर मतपेटी ले जाने से छात्रों ने रोक दिया. इस दौरान छात्र जदयू और एबीवीपी के साथ जाप समर्थक भिड़ गये. जमकर मारपीट हुई. पुलिस कि नारे हट गयी थी. छात्र गुटों ने एक-दूसरे परे गंभीर आरोप मढ़े. कुछ छात्र घायल भी हुए. इतने में हंगामा तब बढ़ा, जब बूथ नंबर पांच से रिजर्व मतपेटी में पांच बैलेट पड़े हुए थे. यह बैलेट देख कर वहां पर मौजूद पोलिंग एजेंट ने वोगस वोटिंग करने का आरोप लगा कर हंगामा किया. एएन कॉलेज में 26.5 प्रतिशत वोटिंग हुई. बता दें कि चुनाव से पहले जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन तक बैठकें करते हैं. इसमें कॉलेज प्रबंधन भी होता है. परंतु शनिवार को भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये. 17 फरवरी को पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ चुनाव के मतगणना के दौरान भी जमकर फायरिंग हुई थी. कम से कम इससे सबक तो पटना पुलिस को ले लेना चाहिए था. राजधानी पुलिस का यह रवैया परेशान करने वाला है.

एबीवीपी के साथ जाप समर्थक भिड़े
एएन कॉलेज में मतदान शांतिपूर्ण हुए, लेकिन मत पेटी बंद होने के दौरान कैंपस में हंगामा खड़ा हो गया. मतपेटी को मतगणना स्थल पर ले जाने से रोका गया. इस दौरान छात्र जदयू और एबीवीपी के साथ जाप समर्थक आपस में भीड़ गये और जम कर मारपीट की. मारपीट की घटना देखते ही पुलिस प्रशासन भी साइड हट गया. इस दौरान दीपक और सन्नी ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन छीन ली गयी है. छात्रों ने मारपीट के निशान भी दिखाये.

गाड़ियों की कतार बोरिंग रोड पर लगी रही
एएन कॉलेज में चुनावी फीवर काफी हाई था. दो प्रमुख दलों में तनातनी का माहौल शुक्रवार शाम से ही चल रहा था. यही तनातनी का नजारा शनिवार सुबह सात बजे से देखने को मिला. वैसे सुबह से ही कॉलेज का दोनों मुख्य द्वार बंद था, लेकिन आठ बजे से पहले ही मुख्य द्वार को खोल दिया गया. इस दौरान बोरिंग रोड जाम भी रहा. जाम को हटाने के लिए पांच-छह पुलिस बल सड़क पर मौजूद थे. लेकिन, सुबह से ही गाड़ियों की लंबी कतार बोरिंग रोड पर लगी रही. यह सिलसिला पूरे रात तक रहा. वहीं कॉलेज के अंदर कॉलेज के प्राचार्य अपने टीम के साथ कैंपस का भ्रमण कर रहे थे. सभी वोटर का आइकार्ड चेक हो रहा था. वहीं एसके पुरी थाना प्रभारी भी खुद मौजूद रह कर कैंपस को खाली कराते रहे. काफी देर तक माइक से पुलिस प्रशासन कहता रहा कि वोट देने वाले स्टूडेंट्स कैंपस खाली कर दें. इसके साथ ही पुलिस भी स्टूडेंट्स को वोट देने का चिह्न देख कर उन्हें कैंपस से बाहर कर रहे थे. वोटिंग के दौरान विभिन्न छात्र संगठनों के बीच झड़प भी हुई. 

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home