उत्तर प्रदेश में खतरे में एनडीए! राजभर ने योगी सरकार पर बोला जबर्दस्त हमला, तो भाजपा ने बतायी हद
लखनऊ : एक साल नयी मिसाल के स्लोगन के साथ अपनी पहली वर्षगांठ मना रही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है. सहयोगी दल के एक मंत्री ने गठबंधन धर्म के नाम पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर वार किया, तो सत्तारूढ़ दल के एक मंत्री ने उन्हें अपनी हद बताने में देर नहीं की. लोकसभा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की हार के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा पर गठबंधन धर्म का पालन नहीं करने का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा नेताओं को सत्ता के मद में चूर बताया. यहां तक कह दिया कि योगी सरकार ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया. सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें होती हैं. इस पर भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने उन्हें उनकी हद याद दिलायी.
राजभर के बयान पर भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि राजभर योगी की कैबिनेट में मंत्री हैं और भाजपा के साथ गठबंधन में हैं. यदि उन्हें कोई समस्या है, तो उसे कैबिनेट में रखना चाहिए, न कि जनता के बीच. उन्होंने कहा कि कैबिनेट में रहते हुए आप सरकार की इस तरह से आलोचना नहीं कर सकते. दोनों चीजें साथ-साथ नहीं चल सकतीं.
vai p khabr
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home