Tuesday, 20 March 2018

मधेपुरा : युवा राजद ने किया नीतीश कुमार का पुतला दहन

एसएससी और दरोगा भर्ती परीक्षा में धांधली के खिलाफ पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्र अभ्यार्थियों पर सरकार के पुलिस प्रशासन द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष शशिचन्द्र उर्फ गोलडू यादव एवं छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष राजदीप यादव की अगुआई में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया ।
मिडिल स्कूल चौक पर नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया गया । प्रखंड अध्यक्ष युवा शशिचन्द्र उर्फ गोलडु यादव ने कहा कि पटना में शुक्रवार को दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज  किया। सरकार के द्वारा दमनकारी नीति और बिहार सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करवाया । उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार नैतिकता की बात करते है लोकतंत्र में छात्रों के द्वारा उचित मांग करने पर लाठीचार्ज किया जाता है यह कौन सी नैतिकता है। सृजन घोटाला और शौचालय घोटाला की जांच क्यो नही नैतिकता से करते है । छात्रों पर हुवे अन्याय का करारा जबाब मिलेगा ।


मौके पर युवा राजद नगर अध्यक्ष अश्वनी कुमार उर्फ गौतम यादव, अरविंद यादव ,मुन्ना यादव,  मनीष यादव ,शाहनवाज हुसैन, लड्डू यादव मोहम्मद अखलाक, संतोष यादव , बद्री यादव, प्रवीण यादव, सहित युवा राजद एवं छात्र राजद के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home