जेल में लालू प्रसाद की तबीयत खराब, थोड़ी देर में लाया जाएगा रिम्स
रांची : बिरसा कारागर में बंद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को थोड़ी देर में रिम्स लाया जाएगा. जानकारी के अनुसार जेल में उनकी तबीयत खराब हो गयी है. बताया जा रहा है कि लालू यादव का स्वास्थ्य गिर गया है. सर्जरी विभाग के डॉ मृत्युंजय सरावगी को रिम्स प्रबंधन ने इस संबंध में सूचना दी है.लालू के पहुंचने की खबर मिलते ही रिम्स में डॉक्टरो को अलर्ट किया गया है. सर्जरी विभाग के एक कमरा को खाली कराया गया. लालू को वहीं रखा जायेगा. ट्रामा सेंटर में भी उन्हें रखने का विकल्प बनाया गया है.
रिम्स के बाहर लालू समर्थक
थोड़ी देर में लालू यादव के रिम्स पहुंचने की खबर के फैलते ही समर्थकों का रिम्स पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी रिम्स पहुंच चुके हैं.

थोड़ी देर में लालू यादव के रिम्स पहुंचने की खबर के फैलते ही समर्थकों का रिम्स पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह भी रिम्स पहुंच चुके हैं.
यहां चर्चा कर दें कि शनिवार को यानी आज सीबीआई के विशेष अदालत में चारा घोटाले के चौथे मामले को लेकर फैसला आनेवाला था. लेकिन सीबीआई के विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह दो दिनों की ट्रेनिंग में चले गये हैं. इसलिए फैसला सोमवार को आयेगा. दुमका कोषागार मामले की सुनवाई 5 मार्च को ही पूरी हो गयी थी. अब तक लालू को तीन मामलों में सजा सुनाया जा चुका है. इनमें चाईबासा मामले में पांच साल, देवघर मामले में साढ़े तीन साल और चाईबासा के ही एक अन्य मामले में पांच साल की सजा सुनायी जा चुकी है. उनपर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है. लालू यादव फिलहाल रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं.
via p khabar
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home