Monday, 26 March 2018

तेजस्वी पर भड़के CM नीतीश, कहा- आपकी आकांक्षा भी दंगा भड़काने की, अफवाहों पर बयान देने से बचें



तेजस्वी पर भड़के CM नीतीश, कहा- आपकी आकांक्षा भी दंगा भड़काने की, अफवाहों पर बयान देने से बचेंपटना : सदन में गृह विभाग के बजट चर्चा के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गुस्से में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को डांट लगाते हुए कहा कि बाबू सुनो, बाबू सुनो, आपकी आकांक्षा भी दंगा भड़काने की है. नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव को औरंगाबाद के मामले को सदन में उठाये जाने पर कहा कि ऐसे अफवाह को सदन में मत उठाइये. आपका राजनीतिक करियर लंबा है, ऐसे मुद्दों पर बयान देने से बचिए.

तेजस्वी यादव के दंगा वाले आरोपों के जवाब में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि यदि आप कम्युनल हार्मोनी में विश्वास रखते हैं, तो सुन लीजिए, ऐसी बातों को बोलने से बचिये. वहां पूरा प्रयास हो रहा है. कंट्रोल किया जा रहा है. सुन लो बाबू, हम इस तरह सुनी सुनायी बाताें पर बहस नहीं करते हैं. वहां पर डीआइजी, आइजी और बाकी प्रशासन को लगाया गया है. सारी परिस्थितियों पर नजर बनायी गयी है. आपलोग सदन के अंदर अफवाह को लेकर नहीं आये इससे दंगा भड़काता है. प्रभारी गृह मंत्री के बोलने के दौरान तेजस्वी के टोके जाने पर भड़के नीतीश कुमार ने उसके बाद यह जवाब दिया.
via p khabar

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home