भागलपुर मामला : अर्जित शाश्वत ने HC में डाली याचिका, अपने खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने की मांग
पटना : बिहार में भागलपुर के नाथनगर उपद्रव मामले में आरोपी बने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र एवं भाजपा नेता अर्जित शाश्वत ने पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआइआर को रद्द करने की मांग की है. वहीं भागलपुर एसएसपी के अनुसार, अर्जित शाश्वत को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने में कामयाब होगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीनियर एसपी मनोज कुमार के मुताबिक अर्जित शाश्वत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिये जिले समेत आसपास के इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है. गौर हो कि भागलपुर के नाथनगर उपद्रव मामले में आरोपी बने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र और भाजपा नेता अर्जित शाश्वत की गिरफ्तारी को लेकर सूबे में सियासी बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है. विपक्ष उनकी अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नीतीश सरकार पर लगातार हमलावर है. इन सबके बीच भागलपुर के सीनियर एसपी मनोज कुमार ने अर्जित शाश्वत सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र कर लेने का दावा किया है.
via prbht khbr
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home