राज्यसभा चुनाव LIVE : यूपी में राजा भैया के वोट पर सस्पेंस, झारखंड में प्रकाश राम का फंसा पेंच, कर्नाटक में जेडीएस का विरोध
झारखंड से दो राज्यसभा सीटों के लिए लिए आज मतदान संपन्न हो गया और सभी अस्सी विधायकों ने दोपहर तीन बजे तक ही अपने मतदान कर दिया, लेकिन झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रकाश राम ने पार्टी का अनुशासन तोड़ते हुए अपना मतपत्र पार्टी के एजेंट को नहीं दिखाया जिससे उनका मत अवैध हो जाने की आशंका है. इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शिकायत की है और वोट रद्द करने की मांग की है.झारखंड विधानसभा में कुल 80 सदस्य हैं और चुनावों में जीत के लिए किसी भी उम्मीदवार को प्रथम वरीयता के 27 मतों की आवश्यकता है. विधानसभा में इस समय भाजपा के 43 एवं सहयोगी आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन के चार विधायक हैं. इस प्रकार उनके राष्ट्रीय स्तर पर अधिकृत प्रत्याशी समीर उरांव का राज्यसभा जाना लगभग तय है.
कांग्रेस की ओर से उद्योगपति एवं पूर्व सांसद धीरज प्रसाद साहू को कांग्रेस के सात विधायकों के अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के 18 विधायकों का भी समर्थन हासिल है, लेकिन आज उसके एक विधायक प्रकाश राम ने नियमों के अनुसार अपना मतपत्र पार्टी के अधिकृत एजेंट बंधु तिर्की को नहीं दिखाया जिसके चलते पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके मत को अवैध घोषित करने की मांग निर्वाचन अधिकारी से की है.
इस बीच, कांग्रेस विधायक नरेश सैनी के भी भाजपा को वोट देने की खबर आयी, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने आकर इसका खंडन किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पार्टी के निर्देशानुसार बसपा प्रत्याशी यानी महागठबंधन को वोट दिया है. भाजपा बौखला गयी है, इसलिए अफवाहें फैला रही है, जब परिणाम आयेगा, उससे सब साफ हो जाएगा.' बहरहाल, सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि जेल में बंद बसपा विधायक मुख्तार अंसारी, सपा विधायक हरिओम यादव के अदालती आदेश के कारण वोट नहीं डाल पाने और बसपा विधायक अनिल सिंह का वोट नहीं मिल पाने के बावजूद हमारे पास बसपा प्रत्याशी को जिताने का इंतजाम है.
via p khabar
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home