Friday, 23 March 2018

LIVE झारखंड राज्यसभा : बीजेपी और कांग्रेस को मिला एक - एक सीट, धीरज साहू एक वोट से जीते

LIVE झारखंड राज्यसभा : बीजेपी और कांग्रेस को मिला एक - एक सीट, धीरज साहू एक वोट से जीतेरांची : झारखंड की राज्यसभा के दो सीटों के लिए हुए मतदान के नतीजे जारी हो चुके हैं. बीजेपी और कांग्रेस को एक - एक सीट मिला है. मतगणना के परिणाम के घोषणा के साथ ही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है. भाजपा के समीर उरांव और कांग्रेस प्रत्याशी धीरज साहू विजयी घोषित हुए  हैं. बता दें कि प्रकाश राम के क्रॉस वोटिंग और राजकुमार यादव के वोट रद्द होने की आशंका के बाद कांग्रेस खेमे में बैचेनी बढ़ गयी थी.
बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप सोंथालिया चुनाव हार गये हैं. बताया जा रहा है कि राज्यसभा सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर हुई. भाजपा यह उम्मीद लगा रही थी कि निर्दलीय विधायकों के सहारे वह दूसरे प्रत्याशी को जीताने में कामयाब रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अजय कुमार और हेमंत सोरेन ने धीरज साहू को बधाई दी है.

#लगभग सभी विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है. खबरों के अनुसार केवल तीन से चार विधायक अब तक वोट डालने के लिए शेष बचे हैं. सूत्रों की मानें तो एक या दो विधायक अनुपस्थित रह सकते हैं. अब बचे विधायकों का इंतजार है. वोटिंग 4 बजे तक चलेगी.

#निर्मला देवी ने वोट किया. बसपा के शिवपूजन नहीं पहुंचे हैं.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home