Wednesday, 21 March 2018

SBI ने दिलायी याद - 31 मार्च के बाद नहीं चलेंगे इन बैंकों के चेक, पढ़ें पूरी खबर

SBI ने दिलायी याद - 31 मार्च के बाद नहीं चलेंगे इन बैंकों के चेक, पढ़ें पूरी खबरभारतीय स्टेट बैंक ने अपने एसोसिएट बैंकों के ग्राहकों को याद दिलाया है कि उन्होंने अगर अब तक अपना चेकबुक नहीं बदल कर एसबीआई से नया चेकबुक इश्यू नहीं कराया है, तो वे यह काम 31 मार्च से पहले कर लें.
एसबीआई ने कहा है कि 31 मार्च तक एसोसिएट बैंकों के सभी ग्राहकों को चाहिए कि वह नयी चेकबुक हासिल कर लें.
यहां यह जानना गौरतलब है कि पिछले साल 5 एसोसिएट बैंकों का एसबीआई में विलय किया गया. अप्रैल, 2017 में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला (SBP), स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर (SBBJ), स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद (SBH), स्टेट बैंक ऑफ मैसूर (SBM),  स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर (SBT) और भारतीय महिला बैंक का 

अगर आप भी इन बैंकों के खाताधारक हैं, तो आपको 31 मार्च तक एसबीआई की नयी चेकबुक ले लें, वरना आपको परेशानी हो सकती है. वैसे भी, अपने 'नये ग्राहकों' की सहूलियत के लिए एसबीआई इस काम की तारीख पहले भी बढ़ा चुका है.
बताते चलें कि सबसे पहले एसबीआई ने 30 सितंबर तक का समय दिया था. इसके बाद यह समय सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी गयी थी. ग्राहकों की परेशानी को देखते हुए इसे 31 मार्च कर दिया गया था.
via p khabar

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home