सावधान : मधेपुरा सदर अस्पताल में चढ़ने वाले स्लाइन में मिलता है कचरा
सरकार लाख दावे कर ले बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल ही अलग है।मधेपुरा सदर अस्पताल के साख पर एक बार फिर बड़ा प्रश्नचिन्ह लग गया है जब रात में एक रोगी सुनील यादव को चढ़ने वाला स्लाइन में कचरा मिला।
बीती रात मधेपुरा सदर अस्पताल में रोगी सुनील यादव के पेट दर्द की शिकायत लिए पहुंचते है जहां चिकित्सक उन्हें जांचोपरांत स्लाइन चढ़ाने की आवश्यकता बताते है और स्लाइन चढ़ाना शुरू भी कर देते है।बस थोड़े देर बाद परिजन ये शिकायत करते है कि स्लाइन के डब्बे में कचरा और कीड़ा दिख रहा है।फिर क्या था तुरन्त जांच करते है और मामला सही पाकर बोतल बदल देते है।
यहां डॉक्टर साहब ने बस डब्बा बदल अपना पल्ला झाड़ लिया।उन्होंने इस गड़बड़ी के पीछे की कहानी और दोषी पर एक्शन का कोई बात नहीं किया।इस घटना से तो यह साफ़ साफ़ जाहिर हो गया कि सरकार और अस्पताल प्रशासन लोगों के स्वास्थ्य के प्रति कितना गंभीर है।
इस सम्बन्ध में जब तैनात डॉक्टर साहब से पूंछा गया तो वो भड़क गए।यहां तक कह डाला जो लिखना है लिख लीजिए।डॉक्टर साहब का भड़कना लाजमी था क्योंकि पोल जो खुल गई थी।बाद में जब साहब शांत हुए तो उन्होंने माना कि यह स्लाइन नुकसानदायक हो सकता है।
इस मामले की जानकारी पाकर डीएम मो सोहेल ने कड़ा रुख अख्तियार है और सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।उन्होंने कहा आमजन के जिंदगी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं जाएगा ।इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे सभी पर कार्रवाई की जाएगी।
via kositimes
Labels: khabar seemanchal

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home