Tuesday, 3 October 2017

यह है 1 करोड़ का सवाल, जिसने बनाया अनामिका

यह है 1 करोड़ का सवाल, जिसने बनायाअनामिका को KBC 9 की पहली करोड़पति...

यह है 1 करोड़ का सवाल, जिसने बनाया अनामिका को KBC 9 की पहली करोड़पति...
source ndtv
अमिताभ बच्‍चन के 'कौन बनेगा करोड़पति 9' को अपनी पहली करोड़पति मिल चुकी है. जमशेदपुर की एक हाउस वाइफ, जो अपनी पसंद से सोशल वर्क की तरफ बढ़ी और आज यही उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी पहचान बन गया है. अनामिका सोमवार के एपिसोड में 50 लाख तक जीत चुकी हैं और आज के एपिसोड की शुरुआत में अमिताभ बच्‍चन ने उनसे 1 करोड़ का सवाल पूछा. एक करोड़ के सवाल के रूप में उनसे पूछा गया कि .....     
इस सवाल के जवाब में अनामिका थोड़ा रुकी और उन्‍होंने सवाल के हर पहलू पर सोचा. दरअसल सवाल भी पूरे एक करोड़ का है तो ऐसे में सोचना तो जरूरी था.
इसके ऑप्‍शन थे, A राम किंकर बैज, B विनोद बिहारी मुखर्जी , C अवनींद्रनाथ टैगोर, D नंदलाल बोस. अनामिका इस सवाल में विनोद बिहारी मुखर्जी और अवनींद्रनाथ टैगोर में थोड़ा कन्‍फ्यूज दिखाई दीं. आखिरकार अनामिका ने इसके सही जवाब यानी नंद लाल बोस पर ताला लगाया और वह 1 करोड़ की विजेता बनीं.
अनामिका इस सीजन की पहली खिलाड़ी बनी हैं, जिनके आगे 7 करोड़ का सवाल रखा गया है. 7 करोड़ के सवाल के तौर पर उनसे पूछा गया...
अनामिका जमशेदपुर में बच्चों और महिलाओं के लिए एनजीओ चलाती हैं. उन्हें अपने एनजीओ के लिए फंड्स की जरूरत थी. अब उनकी यह जरूरत पूरी हो गई है. उनका कहना है कि जब से कौन बनेगा करोड़पति शुरू हुआ है वह इसमें अपनी किस्‍मत अजमायी. हालांकि शो के दौरान साफ हुआ कि अनामिका के पति को उनके काम और सोशल वर्क से ज्‍यादा खुशी नहीं है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home