INDvsAUS T20: वनडे की हार को भुलाकर नई सोच के साथ उतरेगी ऑस्ट्रेलिया टीम:-
INDvsAUS T20: वनडे की हार को भुलाकर नई सोच के साथ उतरेगी ऑस्ट्रेलिया टीम:-

टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे सीरीज का बदला लेने के इरादे में मैदान में उतरेगी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: वनडे सीरीज़ के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 T20 मैच की सीरीज़ 7 अक्टूबर से खेली जाएगी. वनडे सीरीज़ में कंगारूओं की टीम टीम इंडिया को टक्कर देने में सफल नहीं रही लेकिन T20 में टीम के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारतीय पिचों पर कमाल दिखाने का दम रखते हैं. वहीं वनडे सीरीज़ 4-1 से जीत के बाद भारतीय टीम भी लय में है. ऑस्ट्रेलियाई टीम को वनडे सीरीज़ में 4-1 से हराने के बाद टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं.ज़ाहिर है विराट कोहली की नज़र अब T20 सीरीज़ जीत पर होगी. वनडे में भारतीय टीम ने खेल के हर डिपार्टमेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया बल्लेबाज़ों ने खूब रन बटोरे को गेंदबाज़ों ने विकेट चटकाने में कोई कमी नहीं दिखाई. विराट कोहली ने सीरीज़ में टीम की ज़रूरत के हिसाब से प्रयोग भी किए और ज़्यादातर मौक़ों पर वो सफल भी रहे.
Labels: INDvsAUS T20: वनडे की हार को भुलाकर नई सोच के साथ उतरेगी ऑस्ट्रेलिया टीम:-

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home