पटना यूनिवर्सिटी में पीएम मोदी ने दिवाली का तोहफा, 20 यूनिवर्सिटी को दिया 10 हजार करोड़ का फंड

पटना: पीएम नरेंद्र मोदी अपने एक दिन के बिहार के दौरे के लिए पटना पहुंचे . यहां पर पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में वह शामिल हुए. उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं पहला पीएम हूं, जो पटना यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं. उन्होंने कहा कि पहले के पीएम मेरे लिए कई अच्छे काम करने का मौका दे गए हैं. उन्होंने कहा कि पटना ने देश को आगे बढ़ाने में बहुत योगदान दिया है. उन्होंने कहा कि इस यूनिवर्सिटी का देश के लिए बहुत योगदान है. उन्होंने कहा कि यहां के लोग खुद बढ़ें और देश को आगे ले गए. उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों में टॉप के ब्यूरोक्रेसी में बिहार के लोग रहे हैं और वहां भी पटना यूनिवर्सिटी के लोग हैं. पीएम ने कहा कि 2022 तक बिहार को समृद्ध राज्य बनाना है. पीएम मोदी के भाषण के दौरान पटना यूनिवर्सिटी में मोदी-मोदी के नारे भी लगे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home