Wednesday, 4 October 2017

कोर्ट ने हनीप्रीत को 6 दिन की रिमांड

कोर्ट ने हनीप्रीत को 6 दिन की रिमांड में भेजा, पुलिस ने मांगी थी 14 दिन की रिमांड

बलात्कार के मामले में जेल में बंद बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत को बुधवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट से हनीप्रीत की 14 दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन कोर्ट ने उसे 6 दिनों की रिमांड में भेजा है। डेरा सच्चा सौदा और हनीप्रीत के वकील एसके गर्ग ने कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुआ कहा कि पुलिस ने 14 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 6 दिनों की ही रिमांड मांगी है। कोर्ट में हनीप्रीत ने कहा कि मैं निर्दोष हूं। जब हनीप्रीत से पूछा गया कि फिर 38 दिनों तक भाग क्यों रही थीं। तो उसने जवाब दिया कि ये जिस तरह से मेरे पीछे पड़े थे, मुझे तो अपनी जान बचानी ही थी।

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home