पाक विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को कहा
‘आतंकवादी’,:
इस्लामाबाद: कूटनीतिक शिष्टाचार और सिद्धांतों का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘आतंकवादी’’ करार दिया और कहा कि ‘‘एक आतंकवादी पार्टी’’ भारत सरकार चला रही है. भाजपा ने पाकिस्तानी मंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि यह ‘राजनीतिक ओछापन’ है. आसिफ ने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पिछले माह के भाषण के जवाब में जिओ टीवी के ‘कैपिटल टॉक शो’ में की. सुषमा ने अपने भाषण में पाकिस्तान पर ‘‘आतंकवाद का उत्पादन और निर्यात’’ करने के आरोप लगाए थे.
0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home