BANvsSA: कागिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी
BANvsSA: कागिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टेस्ट पारी के अंतर से जीता

ब्लोमफोंटेन (दक्षिण अफ्रीका): तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा की कहर बरपाती गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन आज बांग्लादेश को एक पारी और 254 रन से हरा दिया. इस पूरी सीरीज में बांग्लादेश का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. दोनों टेस्ट की हार के बाद यह टीम अपने प्रशंसकों के निशाने पर है.दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट इतिहास में यह सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले उसने श्रीलंका को केपटाउन में 2000-2001 में एक पारी और 229 रन के अंतर से हराया था.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home