Wednesday, 4 October 2017

डहुआबाड़ी गांव में बाढ़ का सुपर असर*

*डहुआबाड़ी गांव में बाढ़ का सुपर असर*
*कोचाधामन के बिशनपुर* पंचायत के वार्ड नंबर-13 अंतर्गत डहुआबाड़ी गांव में जीआर सूची में भयंकर धांधली हुई है। ये गांव किसी भी मायने में बाढ़ के पानी से अछूता रहा है। फिर भी मेहरबानी ऐसी हुई है कि जिला परिषद सदस्य, पैक्स चेयरमैन के परिवार पर कृपा बरसी है। जीआर सूची में परिवार के 14 लाभुक का नाम शामिल है। जिनमें अविवाहित की तादाद भी कम नहीं है। वहीं इसी वार्ड के हल्दीखोड़ा (खरसान टोली) पूरे पंचायत का इकलौता गांव रहा है। जहां पर बाढ़ ने तबाही मचाई है। डायवर्सन भी है, कई घर गिरे भी हैं। यहां पर भी विदेश में रहने वाले कई लाभुक और सारे बिल्डिंग वालों को पैसे थमा दिए गए हैं। जो वास्तव में हकदार हैं, पीड़ित हैं। ऐसे लोगों का नाम लिस्ट से गायब है। इस सूची पर प्रशासन दोबारा विचार करे और रिकवरी हो या न हो लेकिन बाढ़ पीड़ित को राहत राशि मिले। ये वार्ड पूर्ण साक्षर है। प्रशासन अगर इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो किरकिरी तय है। यही हाल वार्ड 12 का भी है जहां पर अविवाहित की संख्या किसी भी वार्ड से ज्यादा है। *ख़बर सीमांचल*

*बिशनपुर वार्ड नम्बर-13*
 10, 11, 12, 51, 54, 87, 107, 119, 122, 131, 169, 198

*बिशनपुर वार्ड नम्बर-12*
  115 - 116 - 137
🤐🤐🤐 फोकट में चांदी काटने वालों के नाम

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home