नज़रिया: 'कांग्रेस ने बेशर्मी की थी, बीजेपी उस हद को
नज़रिया: 'कांग्रेस ने बेशर्मी की थी, बीजेपी उस हद को भी पार कर गई'

न्यूज़ वेबसाइट 'द वायर' की स्टोरी में दावा किया गया है कि अमित शाह के बेटे जय अमित शाह की कंपनी का कारोबार 2014-15 में 50 हज़ार रुपए का था, वो अगले ही साल 80 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. ये वही साल है जब नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने थे.
इस दावे के मुताबिक़ अगर एक वरिष्ठ नेता और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष के बेटे को कारोबार में इतना इज़ाफ़ा हो जाए, तो ये स्टोरी तो बनती है.
अगर इसमें टिप्पणी करनी थी तो बीजेपी को इस मामले के सभी तथ्य रिलीज़ कर देने चाहिए. इस स्टोरी में बीजेपी और जिसने लोन दिया, उन सबका पक्ष भी आ गया होता, अगर उन लोगों ने अपना पक्ष रखा होता.
हां ये बात अपनी जगह सही है कि बाक़ी मीडिया इस ख़बर पर रिपोर्ट नहीं कर रही है तो ये नई बात नहीं है. पिछले तीन-चार साल में हमने देखा है कि एक तरह का गठजोड़ बन गया है जिसमें मास मीडिया की अपनी कोई भूमिका नहीं है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home