Thursday, 5 October 2017

फ्लॉप हुई नीतीश की महत्वाकांक्षी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, ये हैं आंकड़े!

फ्लॉप हुई नीतीश की महत्वाकांक्षी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, ये हैं आंकड़े!


 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है. गरीब और मेधावी छात्रों के सपने, हकीकत में बदलने से पहले ही धराशायी हो चुके हैं. इस योजना के आंकड़े इसके सूरतेहाल को कुछ ऐसा ही बंया कर रहे हैं.

बिहार में कभी एक कहावत बहुत चर्चित थी, 'आगे-आगे सड़क बने, पीछे से उड़ता जाए'. बिहार की सरकारी योजनाओं का भी कुछ ऐसा ही हाल है. नई-नई योजनाएं बन रही हैं, उऩका खूब प्रचार भी किया जा रहा है. लेकिन पुरानी योजना धरातल पर उतरने से पहले ही धराशायी हो रही है. मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का भी कुछ ऐसा ही हाल है.

  • 30 सितंबर तक स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के आंकड़े 

    इस योजना में अब तक आवेदन हुए- 24 हजार 4 सौ 15

  •  
  • जांच पूरी हुई- 11 हजार 3 तीन सौ 59

  • बैंकों को सौंपे गए आवेदन- 10 हजार 2 सौ 42

  • स्वीकृत हुए आवेदन- 6 हजार 2 सौ 87

  • राशि मिली- 3 हजार 3 सौ 73 ( छात्रों को)

  • स्वीकृत राशि- 194.88 करोड़ रुपये

  • अब तक बंटी हुई राशि- 30.52 करोड़ रुपये

मतलब ये कि इस योजना के लिए अब तक लगभग 24 हजार छात्रों के आवेदन आए. जबकि राशि मिली मात्र लगभग तीन हजार छात्रों को.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home