शरद यादव ने रखीं नई पार्टी की नींव, बिहार में रमई राम को बनाया नया प्रदेश अध्यक्ष
जेडीयू पर दावे की लड़ाई में शरद यादव खेमे ने नीतीश गुट को चुनौती देते हुए हथियार नहीं डालने की ठान ली है। आपको बता दे शनिवार को शरद यादव ने बिहार समेत 19 राज्यों में जेडीयू के नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर नई पार्टी की नींव रखने की शुरुआत की। बता दें पूर्व मंत्री रमई राम को बिहार में शरद यादव ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इन नियुक्तियों के साथ शरद खेमे ने अगले साल मार्च में पार्टी संगठन के चुनाव कराने का भी ऐलान किया है। शरद यादव ने इन नियुक्तियों का ऐलान करते हुए यह भी साफ कर दिया कि उनकी राजनीतिक लड़ाई केवल राज्यसभा सदस्यता बचाने तक सीमित नहीं बल्कि भाजपा-नीतीश गठजोड़ को चुनौती देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करना भी है आपको बता दे की जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार महागठबंधन तोड़ कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए थे। इस बात पर शरद यादव भी नितीश से अलग हो गए थे। जिसके बाद अब उन्होंने नई पार्टी बनाने की घोषणा की है।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home