Saturday, 7 October 2017

पलासी- बैंक से रुपए निकालने के लिए एक महिला परेशान है,

*बैंक प्रबंधक से शाहिना परेशान*

पलासी- बैंक से रुपए निकालने के लिए एक महिला परेशान है, फिक्स डिपोजिट के रुपये निकलने के लिए महिला को काफी रुस्वा होना पड़ रहा है। बैंक वाले महिला की एक भी सुनने को तैयार नहीं है। डेंगा गांव की बीबी तजमुना ने अपने इकलौते बेटे की दिल्ली में हुए हादसे में मौत की मुआवजे की राशि 15 हजार रुपए एसबीआई मैंना शाखा में अपने नाम से फिक्स डिपोजिट करवाया था, मैच्योरिटी से पहले ही बीबी तजमुना की मौत हो गई, तजमुना के बेटे की इकलौती बेटी बीबी शाहिना परवीन उस वक्त नाबालिग थी। अब शाहिना परवीन बालिग है और दो बच्चे की मां भी है। दावे के बावजूद बैंक पैसे देने को तैयार नहीं है। शाहिना का आरोप है कि रुपए की निकासी के बदले में रिश्वत की मांग की जा रही है और कई दफे जलील भी किया गया है। एसबीआई शाखा प्रबंधन से गुजारिश है शाहिना को सम्मान के साथ रुपए लौटा दें। ऐसा नहीं करने पर हेडक्वार्टर में शिकायत की जाएगी। ख़बर सीमांचल*

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home