बिहार परीक्षा बोर्ड
बिहार परीक्षा बोर्ड ने पास होने के बावजूद छात्रा को फेल घोषित किया, हाईकोर्ट ने लगाया 5 लाख रुपए का जुर्माना

पटना: बिहार की शिक्षा व्यवस्था की अजबग़ज़ब कहानी में एक और नया अध्याय जुड़ गया हैं. पटना हाईकोर्ट ने बिहार परीक्षा बोर्ड पर इसलिए 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है क्योंकि उसने बड़ी चूक करते हुए छात्रा को पास होने के बावजूद उसे फेल घोषित कर दिया था. पटना हाईकोर्ट का यह आदेश बुधवार को सहरसा जिले के एक विद्यालय की छात्रा प्रियंका सिंह के याचिका पर आया. प्रियंका ने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी थी जहां उसे संस्कृत में चार और विज्ञान में 29 मार्क्स आए.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home