Thursday, 19 October 2017

झारखंड: आधार की वजह से राशन नहीं, ‘भात-भात’ कहते मां की गोद में मर गई बच्ची

झारखंड के सिमड़ेगा में भूख से 11 साल की बच्ची की मौत के मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि आठ दिनों से कुछ न खाने के कारण संतोषी की 28 सितंबर को मौत हो गई थी। संतोषी का परिवार सरकार की पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत राशन लेता था। केंद्र सरकार सभी सरकारी स्कीम के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर रही है। सरकार ने राशन कार्ड को भी आधार से लिंक कराने को कहा है। संतोषी के परिवार का राशन कार्ड आधार से लिंक नहीं था जिसके कारण डिस्ट्रिक्ट फूड सप्लायर ने उन्हें राशन देने से इनकार कर दिया था। अपनी बच्ची की मौत पर नम आंखे लिए संतोषी की मां कोयली देवी ने कहा मैं चावल लेने गई थी लेकिन मुझे कहा गया कि हमें कोई राशन नहीं मिलेगा। कोयली देवी ने कहा कि मेरी बेटी ने भात-भात कहते हुए मेरी गोद में दम तोड़ दिया।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home