Thursday, 19 October 2017

एमजीएम मेडिकल कॉलेज

किशनगज एमजीएम कॉलेज के सामने में सरकार की जमीन पर निर्माण कार्य को अंचलाधिकारी ने रोका और सामान जब्त कर थाने लाया। फुटपाथ दुकानदारों को सरकारी जमीन से बेदखल करने पर हंगामे की सूचना पर सीओ ने मौके पर पहुंच कर की कार्रवाई। बताया जाता है कि दफ्तरी नाम के कारोबारी दुकानदारों को बेदखल कर निर्माण कार्य करने की जुगत में था। कार्यस्थल से लोहा, कुदाल, बेलचा, सीमेंट, गिट्टी और बालू सहित अन्य सामान जब्त कर सदर थाना पहुंचा कर कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी की गई। खास बात ये है कि जिला पदाधिकारी खुद कार्रवाई की मॉनिटरिंग कर रहे थे। खबर सीमांचल
Image may contain: one or more people and outdoor

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home