Wednesday, 25 October 2017

आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा अमेरिका : विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन

आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा अमेरिका :  विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन
नई दिल्ली: एक ताजा जारी बयान में भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलसरन ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के आतंकरोधी प्रयासों में कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात कही है. अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा रहेगा और आतंकवाद के सुरक्षित पनाहगाहों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका एक अग्रणी शक्ति के रूप में उभरते भारत का समर्थन करता है और भारत के सैन्य आधुनिकीकरण के लिए उसे उन्नत प्रौद्योगिकी देने को तैयार है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home