मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से हुई कमाई का पहली बार किया खुलासा
मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो से हुई कमाई का पहली बार किया खुलासा, बतायी यह कैलकुलेशन भी...

नई दिल्ली: अरबपति मुकेश अंबानी ने फ्री मोबाइल डाटा और मुफ्त कॉलिंग को लेकर टेलिकॉम की दुनिया में हंगामा मचा दिया था. साल भर से कुछ अधिक समय हुआ जब कंपनी ने रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के जरिए ये सेवाएं लॉन्च कीं. मुकेश अंबानी ने अब कहा है कि चूंकि कंपनी ने डाटा के लिए कीमत लेनी शुरू कर दी है, इसलिए टैक्स व ब्याज की रकम चुकाने से पहले हमने मुनाफा कमाया है लेकिन कुल मिलाकर कंपनी को नेट लॉस (घाटा) हुआ है.
आरआईएल की दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड को जुलाई-सितंबर तिमाही में 270.59 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ जो कि पूर्व तिमाही में 21.3 करोड़ रुपये था. आलोच्य तिमाही में रिलायंस जियो की कुल आय 6,148.73 करोड़ रुपये रही. यह पहली बार है जब देश के सबसे अमीर आदमी ने अपने इस कारोबार की कमाई जाहिर की है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home