Monday, 16 October 2017

क्रिकेट

आमिर खान ने पूछा, सामना करने में सबसे मुश्किल गेंदबाज कौन? विराट कोहली ने दिया यह जवाब

Image result for amir virat kohli
बॉलीवुडस्‍टार आमिर खान के साथ एक टीवी शो में विराट ने पाकिस्‍तानी तेज गेंदबाज मोहम्‍मद आमिर को ऐसा ही गेंदबाज बताया. आमिर खान ने पूछा था कि क्‍या किसी गेंदबाज के सामने आप नर्वस होते हैं.विराट का सीधा जवाब था, 'मौजूदा समय में पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद आमिर....वह इस समय दुनिया के शीर्ष दो या तीन गेंदबाजों में से हैं. मैंने अपने करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, आमिर उनमें सबसे मुश्किल गेंदबाजों में से एक है. उनका सामना करते हुए आपको टॉप स्‍तर का खेल दिखाना होता है वरना आप आउट हो सकते हैं. असाधारण! बहुत अच्‍छा गेंदबाज! ' इस टीवी शो का प्रसारण रविवार को हुआ. गौरतलब है कि क्रिकेट मैदान पर विराट और आमिर के बीच कई बार 'मुकाबला' हो चुका है. इसमें कभी विराट की बल्‍लेबाजी भारी पड़ी है तो कभी आमिर की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया है. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में विराट को पाकिस्‍तान के मो. आमिर ने ही आउट किया था.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home