सितंबर में सरकार आैर उपभोक्ताआें को मिली राहत
सितंबर में सरकार आैर उपभोक्ताआें को मिली राहत, सब्जियों के दाम घटने से थोक महंगार्इ में गिरावट दर्ज
नयी दिल्लीः सितंबर के महीने में थोक महंगार्इ ने सरकार आैर देश के उपभोक्ताआें को राहत देने वाला काम किया है. सब्जियों के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों की कीमतों में आयी कमी का असर बाजार में थोक महंगार्इ पर भी देखने को मिली. सितंबर में थोक मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 2.6 फीसदी पर आ गयी है. सब्जियों की अगुआई में खाद्य वस्तुओं के दाम घटने से मुद्रास्फीति नीचे आयी है. थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति अगस्त, 2017 में चार महीने के उच्चस्तर 3.24 फीसदी पर पहुंच गयी थी. एक साल पहले सितंबर, 2016 में यह 1.36 फीसदी पर थी.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home