Wednesday, 11 October 2017

बिहार कांग्रेस में नही थम रहा घमासान

बिहार कांग्रेस में नही थम रहा घमासान, अशोक चौधरी पर होगी कार्रवाई!


Image result for ashok choudhary
बिहार प्रदेश कांग्रेस में मचा घमासान शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। कार्यकारी अध्‍यक्ष कौकब कादरी ने पूर्व अध्‍यक्ष अशोक चौधरी पर कार्रवाई करने की बात कही है। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में मारपीट और नारेबाजी की गई है, उसने साफ तौर पर कांग्रेस की प्रतिष्‍ठा को धूमिल करने का काम किया है। उनका 16 लाख नए सदस्य बनाने दावा झूठा है। उन्होनें पार्टी कोष में 80 लाख रुपए तो जमा कराए हैं लेकिन सदस्य केवल 4.70 लाख ही हैं। इस मामले में एक जांच समिति गठित की गई है। रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जायेगी।

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home