Friday, 13 October 2017

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से तीन तलाक में आई कमी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से तीन तलाक में आई कमी, भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन का दावा

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से तीन तलाक में आई कमी, भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन का दावा
मुंबई: मुस्लिम समाज में एक बार में तीन बार तलाक कह कर पत्नी को सभी हकों से वंचित कर देने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुस्लिम समाज में अनोखी जागरुकता आयी है. तीन तलाक के खिलाफ मुहीम चलाने वाली संस्था भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की मानें तो फैसले के बाद से देश भर में फैली उनकी शरिया अदालत में नहीं के बराबर मामले आये हैं. अगस्त महीने में फैसला आने के बाद से अब तक मुंबई, तमिलनाडु और कर्नाटक की शरिया अदालतों में एक भी नया मामला नहीं आया है. जयपुर की शरिया अदालत में 2 मसले आए हैं लेकिन वो भी सुलझने की कगार पर हैं. जबकि अकेले मुंबई में साल 2016 में कुल 31 मामले आए थे और फैसला आने के पहले इस साल 4 मसले आए थे. लेकिन उसके बाद से एक भी नहीं आए.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home