Saturday, 28 October 2017

मदरसा बोर्ड से आलिम पास छात्र भी भर सकते हैं सबइंस्पेक्टर का फाॅर्म

मदरसाबोर्ड से आलिम यानी स्नातक पास छात्र भी बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर की बहाली के लिए फाॅर्म भर सकते हैं। हज भवन मे ऑनलाइन फाॅर्म भरने की सुविधा शुरू हो गई है। इसकी आखिरी तारीख 30 नवंबर है।

बीपीएसएससी ने सब इंस्पेक्टर यानी दारोगा के 1717 पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन निकाला है। अल्पसंख्यक छात्रों को हज भवन, आरा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, छपरा, मुंगेर, गया, बिहारशरीफ, अररिया, किशनगंज समेत अन्य शहरों में पीटी और मेन परीक्षा की कोचिंग कराई जाएगी। पीटी और मेन परीक्षा में पास करने के बाद उन्हें फिजिकल परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी। हज भवन में करीब 100 छात्रों का दाखिला होना है। अन्य केंद्रों पर कितने छात्रों को काेचिंग दिलाई जाएगी, इसका फैसला नहीं हुआ है। आवेदन के लिए सामान्य कोटि के लिए उम्र सीमा एक जनवरी 2017 को 20 से 37 साल होनी चाहिए, जबकि आरक्षित कोटि के लिए आयु सीमा 20 से 40 साल है। अभ्यर्थी की लंबाई कम से कम 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए। *ख़बर सीमांचल*

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home