Sunday, 22 October 2017

टेढ़ागाछ

*टेढ़ागाछ* प्रखंड के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत रहमतपुर से धाधर चौक को जोड़ने वाली कच्ची सड़क 3 अलग-अलग जगहों पर बाढ़ के दौरान ध्वस्त हो गई है।जिस कारण आवाम को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। बाढ़ के बाद जिला पदाधिकारी पंकज दीक्षित ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय मुखिया को मनरेगा से सड़क मरम्मती कार्य करने का निर्देश दिया था! महीनों बाद भी ध्वस्त सड़क पर कोई मरम्मती कार्य नहीं हुआ है। इस सड़क से आस-पास के दर्जनों गाँव के लोगों का आवागमन रोज हुआ करता है, जिनमें सुहिया, रहमतपुर, हाटगाँव, देवरी, तेघरिया, बैगना, महुआ, गिल्हनी, आमबाड़ी, ठौआपाड़ा, बेणुगढ़ खास हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क मरम्मती की मांग की है। *ख़बर सीमांचल*

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home