अररिया
नहीं िमल पाया एक बूंद पानी
अररिया : बिहार विकास मिशन के उप निदेशक से शुद्ध पेयजल आपूर्ति में बरती गयी अनियमितता को लेकर पूर्व उप मुख्य पार्षद व अन्य पार्षद ने भेंट कर आवेदन सौंपा. दिये गये आवेदन में उप मुख्य पार्षद गौतम साह ने उप निदेशक अरुण कुमार ठाकुर को बीआरजीपी के एजेंसी जीएस कंस्ट्रक्शन द्वारा बरती गयी अनियमितता से अवगत कराया.
इस पर उप निदेशक ने डीपीआर की मांग करते हुए जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया. उप निदेशक को ज्ञापन दिये जाने के दौरान पार्षद नारायण पासवान, पार्षद प्रतिनिधि विजय जैन, पूर्व पार्षद शीतल मंडल, रिंकू वर्मा आदि मौजूद थे.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home