Sunday, 29 October 2017

बाढ़ राहत राशि और सामग्री को लेकर हंगामा

दिघलबैंक में बाढ़ राहत राशि और सामग्री को लेकर हंगामा करने के बाद मुकदमा दर्ज करने के मामले में प्रशासन और प्रतिनिधियों के बीच उच्चस्तीरय वार्ता हुई है। जिला प्रशासन ने सीओ और बीडीओ को भी इस मामले में तलब किया था। एसडीएम, एसडीपीओ की सांसद और विधायक के साथ बातचीत में मसले का जल्द निपटारा करने पर मसौदा रखा गया है। हांलाकि इस मामले में औपचारिक तौर पर किसी पक्ष का रुख अब तक सामने नहीं आया है। वहीं सांसद ने साफ किया है निर्दोष लोगों के साथ अन्याय का मतलब है अनशन। इसलिए मसले का हल ही एक उपाय है। प्रशासन इस मामले में खुद पहल करे तो बेहतर होगा।ख़बर सीमांचल

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home