हबीबपुर के वकील की अपहरण कर कटिहार में हत्या
हबीबपुर के वकील की अपहरण कर कटिहार में हत्या
कटिहार, भागलपुर सहित अन्य जिलों के थानाें को भेजी गयी शव की तस्वीर, हुई पहचान
समेली(कटिहार) : जिले के पोठिया ओपी क्षेत्र के एनएच-31 से मधेली जानेवाली सड़क पर एनएच से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर बुधवार की सुबह भागलपुर के अधिवक्ता मजहरूल हक का शव पुलिस ने बरामद किया.
धारदार हथियार से सिर के पीछे वार कर उसकी हत्या कर दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हॉस्पीटल चौक से मधेली जाने वाली सड़क पर सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे शव देख कर पोठिया पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पोठिया ओपी के अनि सुरेंद्र प्रसाद यादव, सअनि प्रभाकर राय घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. उस समय तक शव की पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने शव की तस्वीर कटिहार, भागलपुर सहित अन्य जिलों के थानाें को पहचान के लिए भेजा.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home