Tuesday, 10 October 2017

मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य,

मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से जोड़ना अनिवार्य, ऐसे करें दोनों को लिंक

Image result for aadhar
अगर आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा हुआ नहीं है तो जल्द ही ऐसा कर लें अन्यथा यह बंद हो सकता है. टेलिकॉम ऑपरेटर एयरटेल और आईडिया ने अपने ग्राहकों को इस बारे में मैसेजेस भेजना शुरू कर दिया है.
गौरतलब है कि टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) दो महीने पहले ही नए सिम कार्ड्स की खरीद के लिए आधार कार्ड हो अनिवार्य कर चुका है.
इससे पहले दूरसंचार विभाग ने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर्स को अपने सभी ग्राहकों की E-KYC का सत्यापन करने का आदेश दिया था. सरकार ने इसके लिए 6 फरवरी 2018 की समय सीमा दी है.
 ऑपरेटर द्वारा एसएमएस मिलते ही अपना आधार कार्ड लेकर नजदीकी रिटेल स्टोर जाएं. - स्टोर में मौजूद एग्जीक्यूटिव या डेस्क पर अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड डिटेल दें. - स्टोर एग्जीक्यूटिव आपके मोबाइल पर एक वेरिफिकेशन कोड भेजेगा. जिसे एग्जीक्यूटिव को बताकर कन्फर्म करना होगा. - इसके बाद आपका फिंगरफ्रिंट वेरिफिकेशन करवाया जाएगा. - 24 घंटे के अंदर आपके मोबाइल पर फाइनल वेरिफिकेशन कोड आएगा. आपको इस मैसेज का जवाब Yes (Y) में देना होगा. - आपका मोबाइल नंबर अब आधार कार्ड से लिंक हो चुका है.

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home