भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला
रांची के लोग टीम इंडिया के एक और मैच का ले सकेंगे आनंद, इसी महीने JSCA में हो सकता है भारत और न्यूजीलैंड का मुकाबला

रांची : रांची में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सात अक्तूबर को हुए टी-20 क्रिकेट मैच की खुमारी अभी उतरी भी नहीं है कि खेल प्रेमियों के लिए एक और खुशखबरी आ गयी है. यदि सबकुछ ठीक रहा, तो राज्य के खेलप्रेमी इसी महीने भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. बीसीसीआइ सूत्रों की मानें, तो रांची में 29 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच डे-नाइट क्रिकेट मैच का आयोजन किया जायेगा.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home