टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के अलग अलग हिस्सों में बाढ़ के बाद सड़कों की मरम्मती के काम में गंभीरता नहीं दिख रही है। मुख्य जगहों के अलावा बाकी जगहों पर मरम्मती का काम बाकी है। बाढ़ में सबसे ज्यादा प्रभावित डाकपोखर पंचायत में कई जगहों पर काम अधूरे पड़े हैं। यहां के रावतपुर में भी एक सड़क तीन जगहों पर ध्वस्त होने के बावजूद प्रखंड की ओर से मरम्मती के लिए कोई पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सहयोग की अपील की है। रिपोर्ट- अबू फरहान! *ख़बर सीमांचल*

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home