बिन किताब पढ़े कॉपी दाग रहे हैं बच्चे
बिन किताब पढ़े कॉपी दाग रहे हैं बच्चेराज्य की सरकारी स्कूलों में जारी अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का दूसरा दिन है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब बिना पढ़े ही बच्चे परीक्षा दे रहें हैं। खास बात ये है कि छः माह बीतने के बाद भी सरकारी स्कूलों में बच्चों को किताबें नहीं उपलब्ध करा स्की सरकार। यही वजह है कि बिना पढ़े ही बच्चे कॉपी दागने के लिए एक्जाम हाल में मजबूर हैं। उधर शिक्षा विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बात करती है लेकिन व्यवस्था कौन सुधार करेगा? कुल मिलाकर हमारा शिक्षा विभाग भगवान भरोसे चल रहा है, सीमांचल क्षेत्र के लिए ये शुभ संकेत नहीं है जहां पर शिक्षा का पूरा दारोमदार सरकारी स्कूलों पर निर्भर है। मो रागीब अनवर, कचना, सिकटी (व्यक्तिगत विचार)



0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home