विकास_की_ओर_अग्रसर_कोचाधामन : :- विधायक आलम ने कहा कि कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 4 पुराने हाईस्कूलों में उच्च स्तरीय छात्रावास का निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो चुका हैं,₹1,92,70,115 प्रत्येक छात्रावास की प्राक्कलन से प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सोंथा, कारकून लाल उच्च विद्यालय अलता, उच्च विद्यालय सिंघाड़ी पोखरिया तथा उच्च विद्यालय बिशनपुर में 50 बेड का छात्रावास का निर्माण कार्य के लिए भवन निर्माण विभाग,किशनगंज द्वारा ₹7,70,80,460 की कुल लागत से चारों छात्रावास की टेंडर की प्रक्रिया शुरु कर ली गई है,आने वाले वर्ष दिसंबर 2017 तक उक्त चारों +2 हाईस्कूल के छात्रों को नए अत्याधुनिक तकनीक से लैस छात्रावास सुपूर्द कर दिया जाएगा, ताकि छात्रों को अध्ययन में कोई परेशानी ना हो, इससे पूर्व +2 हाईस्कूल सोंथा में 50 बेड का छात्रावास बनाकर एक वर्ष पूर्व ही छात्रों को सुपुर्द कर दिया गया है।विधायक श्री आलम ने कहा कि आने वाले समय में कोचाधामन तथा किशनगंज प्रखंड के अंतर्गत 18 अपग्रेड हाईस्कूलों में जमीन की व्यवस्था करा कर उन शेष नए हाईस्कूलों में भी छात्रावास निर्माण के लिए जोरदार कोशिश की जा रही है।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home