क्रिकेट
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद का खुलासा, 'श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बुकी ने पेशकश की थी '

कराची: पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि दुबई में श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज के दौरान एक सटोरिये की ओर से उनके समक्ष पेशकश की गई थी. सरफराज के अनुसार, उन्होंने न केवल इस पेशकश को ठुकरा दिया बल्कि इस मामले की जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई के अधिकारियों को दी. इस घटना से पाकिस्तान टीम प्रबंधन और भ्रष्टाचार निरोधक तथा सुरक्षा अधिकारी सकते में आ गए हैं जो टीम के साथ यूएई में हैं. उन्हें लगा था कि बल्लेबाज शरजील खान और खालिद लतीफ पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में प्रतिबंध लगने के बाद ऐसी घटनाओं पर रोक लग गई होगी.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home