Tuesday, 17 October 2017

दार्जीलिंग

दार्जीलिंग से केंद्रीय बलों को हटाने के केंद्र के फैसले पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने लगायी रोक

दार्जीलिंग से केंद्रीय बलों को हटाने के केंद्र के फैसले पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने लगायी रोक
कोलकाता : कलकत्ता हाईकोर्ट ने दार्जीलिंग से अर्द्धसैनिक बलों को हटाने के केंद्र सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है. हाईकोर्ट ने ममता सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह रोक लगायी है. इस रोक में 27 अक्‍तूबर तक केंद्रीय सशस्‍त्र बल अब दार्जीलिंग में ही रहेंगे. हालांकि केंद्र सरकार ने सोमवार को ममता के विरोध के बाद दार्जीजिंग में कानून-व्यवस्था बनाये रखने में मदद के लिये अर्द्धसैनिक बलों के 800 जवानों की तैनाती बरकरार रखने को मंजूरी दे दी थी. 

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home